गुमला, जनवरी 22 -- बसिया। प्रखंड के संत जोसफ इंटर कॉलेज, कोनबीर नवाटोली में गुरुवार को सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं प्रार्थना के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया। नृत्य और गीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित शिक्षकों एवं छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ब्रदर सुशील टोप्पो ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का होना भी आवश्यक है। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।जूनियर छात्रों ने अपने सी...