रांची, जून 16 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। प्रखंड के दिघिया स्थित संत जॉन बर्कमंस चर्च में रविवार को नई कैथोलिक सभा का चुनाव और शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अनुष्ठान कर्ता पल्ली पुरोहित फादर रॉबर्ट मिंज की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नई कमेटी के सदस्यों को ईश्वर को साक्षी मानकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवगठित कमेटी में अध्यक्ष सुशील कुजूर, उपाध्यक्ष अल्फॉन्स तिर्की, सचिव लजरस खाखा, सह सचिव पतरस तिर्की, कोषाध्यक्ष दिलीप कुजूर और सह कोषाध्यक्ष के पद पर रियोन तिर्की के साथ सलाहकार समिति में जॉन पीटर टोप्पो, जोसेफ उरांव, विजय एक्का, नथानियल तिग्गा, फादर रोबर्ट मिंज, विनय टोप्पो और प्रकाश निकोलस मिंज को शामिल किया गया। मौके पर दिघिया पल्ली के विश्वासी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.