रांची, दिसम्बर 2 -- बुंडू, संवाददाता। संत जेवियर स्कूल, बुंडू में मंगलवार को विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि विज्ञान हमें बहुत कुछ सिखाता है और इन्हीं छोटी-छोटी चीजों से प्रेरणा लेकर वैज्ञानिकों ने दुनिया बदल दी। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी छिपी प्रतिभा को पहचानें और उसे बाहर निकालें। उन्होंने कहा कि सरकार दूर-दराज से आनेवाले छात्रों को साइकिल दे रही है और भविष्य में अच्छा रिजल्ट करनेवाले छात्रों को स्कूटी भी देगी। सरकार आदिवासी छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की तैयारी के लिए कोचिंग भी कराएगी। उन्होंने छात्रों से तरक्की का सपना देखने को कहा, जिसे सरकार पूरा कराएगी। स्थानीय विधायक विकास कुमार सिंह मुंडा ने कहा कि वह भी इसी विद्यालय के छात्र थे और यह देखकर उन्हें...