लातेहार, जनवरी 30 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। संत जेवियर उच्च विद्यालय गोठगांव में बुधवार को कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र मिस्सा बलिदान से हुआ। जिसे फा. अशोक नगेसिया, फा. बलबीर एवं अन्य फादरों ने अर्पित किया। कक्षा सातवीं, आठवीं एवं नवमी के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मौके पर अध्ययन, अनुशासन, कला, खेलकूद एवं सर्वांगीण उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। शैक्षणिक सत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र एवं छात्रा को मिस्टर ज़ेवेरियन एवं मिस ज़ेवेरियन की उपाधि प्रदान की गई तथा उन्हें क्राउन एवं ट्रॉफी देकर विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। प्रधानाध्यापिका सिस्टर ख्रीस्टीना खलखो ने विद्यार्थियों को प्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.