बोकारो, मई 17 -- संत ज़ेवियर्स विद्यालय में इंटरेक्ट क्लब व रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान डॉ. मुंशी की चिकित्सकीय देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्त्वपूर्ण अभियान का उद्देश्य 26 वर्ष तक की युवतियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना था। यह टीका इस गंभीर रोग की संभावना को भविष्य में अत्यंत न्यूनतम कर देता है। यह पहल अब एक वैश्विक स्वास्थ्य अभियान का रूप ले चुका है, जो महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्कूल के प्राचार्य फादर अरुण मिंज ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा समाज में इस प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.