रांची, मार्च 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से सोमवार को- झारखंड के महानायक, विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्राध्यापक डॉ जोसेफ बाड़ा ने बिरसा मुंडा के आंदोलन के स्वरूप पर विस्तृत चर्चा की। मौके पर पर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत किए। साथ ही, वाद-विवाद, लेखन और चित्रांकन प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, डॉ फादर नाबोर लकड़ा, डॉ शिव कुमार, डॉ संदीप चंद्रा, डॉ सौम्या सिन्हा, डॉ अंजू टोप्पो, प्रो नाजमी अजमत, सहित अन्य शिक्षकगण व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन विभागाध्यक्ष डॉ संजय व डॉ फादर एफ्रेम बा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...