रांची, जुलाई 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में 21-22 जुलाई को विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए इसका आयोजन किया जया रहा है। प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि विद्यार्थियों को न सिर्फ महाविद्यालय की कार्यप्रणाली, पाठ्यक्रम संरचना एवं शैक्षणिक नियमों से अवगत कराया जाएगा, बल्कि उन्हें परिसर संस्कृति, उपलब्ध संसाधनों, संकायगण, प्रशासनिक प्रक्रियाओं एवं छात्र समर्थन सेवाओं के प्रति भी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विभागवार और विषयवार समय सारिणी जारी की गई है। विद्यार्थियों से कहा गया कि वे समय से तय स्थान पर 15 मिनट पहले सीट ग्रहण कर लें। विद्यार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र या किसी वैध पहचान पत्र की प्रति लाना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.