रांची, नवम्बर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में एनएसएस इकाई-1 के स्वयंसेवकों के लिए शुक्रवार को उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। विषय था-सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को समर्पित श्रद्धांजलि। इस दौरान भाषण, समूह चर्चा, निबंध, स्लोगन लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता हुई, विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। संचालन इवनिंग इंचार्ज डॉ ज्योति इग्नास टेटे ने किया। मौके पर स्वयंसेवकों ने सरदार पटेल के आदर्शों व राष्ट्रीय एकता की भावना को सशक्त करने का संकल्प भी लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.