रामगढ़, दिसम्बर 5 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। संत गिरनाली प्ले स्कूल गिद्दी ए मेनगेट के बच्चों ने शुक्रवार को पतरातू डैम, पार्क और पलानी में शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यालय के शिक्षिकाओं के साथ स्कूल से बच्चे पतरातू डैम, पतरतू पार्क और पलानी वाटर फॉल गए। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने पतरातू डैम, पतरातू पार्क परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद बच्चे पलानी भी गए जहां खूब मजा किया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को डैम, पार्क और पलानी के बारे में बताया। बच्चे यहां पर घोड़े की सवारी की और झूले का आनंद भी उठाया। इसके बाद पिकनिक किया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों के साथ स्कूल की शिक्षिका संजना कुमारी, श्रेया कुमारी, रिया कुमारी, सहायिका आशा देवी सहित बच्चों के अभिभावक भी मौजुद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.