हजारीबाग, फरवरी 13 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। संत कोलंबा कॉलेज में शुक्रवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग एवं झारखंड राज्य फैकेल्टी डेवलपमेंट एकेडमी तथा आर्ट ऑफ लिविंग झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों के लिए पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम तीन सत्रों में आयोजित किया गया। मौके पर मुख्य प्रशिक्षक आर्ट ऑफ लिविंग के रिया त्यागी एवं विवेक उपस्थित थे । कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया आदि, द्वितीय सत्र में खेल-खेल के माध्यम से टीम वर्क, मित्रता का स्वभाव का विकास एवं तृतीय सत्र में दूसरे के चेहरे में भी मुस्कुराहट लाना रहा। मुख्य रूप से इस विषय वस्तु पर केंद्रित रहा कि भूत और भविष्य के बारे में नहीं सोचकर वर्तमान में जीयो जो अच्छा और बड़ा दोनों हो सकता है, दोनों एक दूसरे के...