रांची, मई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। कैथोलिक समुदाय संत अन्ना धर्मसंघ की संस्थापिका ईश सेविका मेरी बेर्नादेत्त किस्पोट्टा की 64वीं पुण्यतिथि रविवार को मनाएगा। इसको लेकर सुबह 8 बजे संत मरिया महागिरजाघर में मिस्सा अनुष्ठान होगा, जिसमें मुख्य अनुष्ठक के रूप में आर्च बिशप विंसेंट आइंद होंगे। यह पुण्यतिथि 16 अप्रैल को मनायी जानी थी, लेकिन चालीसाकाल चलने के कारण इसे बाद में मनाई जा रही है। जानकारी दी गई कि संत अन्ना की पुत्रियां रांची धर्मसंघ की संस्थापिका का जन्म दो जून 1878 को ग्राम सरगांव प्रखंड मांडर में हुआ था। उन्होंने 31 जुलाई 1890 को 12 वर्ष की उम्र में प्रोटेस्टंट मत को त्याग कर कैथोलिक मत को स्वीकार किया। साथ ही कांस्टेंट लींवस और लोरेटो धर्मबहनों से प्रेरणा पाकर 26 जुलाई 1897 को एक नए धर्मसंघ संत अन्ना की स्थापना की। बाद में छोटानाग...