हाथरस, नवम्बर 7 -- हाथरस, संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में सत्संग प्रकरण में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक मॉनिटर सेल की गवाही शुरू हो गई। बचाव पक्ष की निरीक्षक से जिरह जारी है। न्यायालय में अब इस मामले में 13 नवंबर को सुनवाई होगी। सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के 2 जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित सत्संग में भगदड़ मच गई थी। भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई थी। इसमें करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। मुख्य आरोपी देव प्रकाश मुधकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह,संजू कुमार, राम प्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.