निज संवाददाता, जून 16 -- बांका में रविवार को हुई हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन को फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की उपस्थिति में राजेश पांडेय फिर से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और कमता ऋकियासन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने गये। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कई और महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बांका में रविवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) पार्टी का संगठनात्मक चुनाव और राष्ट्रीय परिषद की बैठक व कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में वर्ष 2023 के बाद दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन राष्ट्रीय संरक्षक और पार्टी के निर्वाची पदाधिकारी प...