पटना, मई 21 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बिहार के भागलपुर जिले के इस्माइलपुर भिट्ठा गांव निवासी सेना के जवान संतोष यादव के शहीद होने पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद जवान संतोष यादव के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जाएगी। साथ ही शहीद जवान संतोष यादव का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.