बरेली, फरवरी 6 -- शाही, संवाददाता। गुरुवार को खजुरिया निवासी संतोष ने जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पिता वेदराम की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने सास कमला निवासी नारा फरीदापुर, मामा ससुर छेदालाल, दुर्योधन व हरी नारायन निवासी बसावनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पिता का आरोप है संतोष ने कारोबार करने को सास से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। उसमें से उसने तीस हजार रुपये लौटा दिए थे। समय पर रुपये न लौटने के कारण सास संतोष को लगातार प्रताड़ित कर रही थीं। आरोप है कमला देवी शुक्रवार को अपने ममेरे भाइयों को साथ लेकर संतोष के घर गईं। संतोष के साथ मारपीट कर बाकी रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। वेदराम ने बताया संतोष ने प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के कारण पत्नी के मामा संतोष से रंजिश रखते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...