प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 23 -- डेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। जेठवारा थाना क्षेत्र के कुटुलिया सांड़देई गांव मध्य प्रदेश के संतोष शुक्ला का धर्म परिवर्तन कराकर उसे शेरखान बनाने में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया, जबकि मस्जिद के मौलाना सहित दो अन्य आरोपी घर से फरार हो गए हैं। मध्यप्रदेश के सागर पथरिया हाट में रहने वाले जेठवारा सांड़देई निवासी बदरूदजमा एक दशक पहले वहां के रहने वाले संतोष शुक्ला को अपने घर ले आया था। उससे घर पर काम कराने लगा। आरोप है कि उसे घर में मांस खिलाया जाने लगा। कुछ दिन बाद उसे मस्जिद के मौलाना से कलमा पढ़वाकर उसका धर्म परिवर्तन कराते हुए उसका नाम शेरखान पुत्र उमर खान रख दिया गया। इस बीच उसकी प्रताड़ना बढ़ी तो वह रविवार को बदरुज्जमां के घर से भाग निकला। उसने ग्रामीणों को जानकारी दी पुलिस उसे थाने ले...