फतेहपुर, दिसम्बर 27 -- असोथर,संवाददाता। सरकंडी बवाल का अभियुक्त प्रधान पति संतोष द्विवेदी पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना के नौ दिन बाद भी पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाई है। उसकी पत्नी ग्राम प्रधान पुष्पा द्विवेदी को जेल भेजने की कार्रवाई के बाद से संतोष की तलाश में जुटी पुलिस ठिठक गई है। शुक्रवार को पुलिस ने दूसरे पक्ष के नौ लोगों का शांतिभंग में चालान किया। कोर्ट में पेश होने के बाद सभी नौ जमानत पर छूट गए। सरकंडी गांव में बीते 17 दिसंबर को गांव में विकास कार्यों को लेकर हुए भ्रष्टचार के संबंध में जांच चल रही थी। जांच टीम के सामने ही बवाल हुआ था। शिकायर्ता पक्ष के चार लोग घायल हुए थे। इसके बाद सरकंडी का मामला सुर्खियों में आया था। प्रधान पति संतोष द्विवेदी समेत दोनों पक्षों से 28 पर केस हुआ था। प्रधान पति पक्ष पर हत्या के प्रयास की धारा लगाई ग...