कौशाम्बी, मई 19 -- सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ कौशाम्बी की नवीन कार्यकारिणी का गठन सोमवार को किया गया। इस दौरान संतोष कुमार यादव को अध्यक्ष व विकास कुमार को सचिव के रूप में चुना गया। जानकारी देते हुए इंजीनियर विकास कुमार ने बताया कि सोमवार को नवीन कार्यकारिणी का गठन इंजीनियर नवरतन मुख्य चुनाव अधिकारी व इंजीनियर अनिल कुमार सिंह सहायक निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में सम्पन्न हुई। इस दौरान संतोष कुमार यादव को अध्यक्ष व विकास कुमार को जनपद सचिव चुना गया। गठन के दौरान मंडल अध्यक्ष इं. सुरेंद्र प्रजापति, उप महासचिव मनोज कुमार यादव, सचिव प्रयागराज विपिन कुमार यादव, वित्त सचिव इं. अम्बरीश आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...