लखनऊ, फरवरी 8 -- चौपटिया के रानी कटरा स्थिल श्री संतोषी माता मंदिर का स्थापना दिवस कार्यक्रम श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मना। स्थापना दिवस समारोह के दूसरे दिन शनिवार को अखंड रामायण का पाठ का शुभारंभ हुआ। मंदिर परिसर में रामायण की चौपाइयों का श्रद्धालुओं ने गुणगान किया। दिव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...