कन्नौज, जनवरी 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख कस्बे के संतोषी मंदिर पर भाजपा नेता विवेक दुबे एवं राघव दुबे ने अपनी मां निर्मला देवी की दूसरी पुण्यतिथि पर संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन कराया। जिसमें कस्बे के सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रोताओ ने सुना और प्रसाद ग्रहण किया। कस्बे के मोहल्ला गांधी नगर स्थित संतोषी माता मंदिर पर बुधवार को भाजपा नेता विवेक दुबे एवं राघव दुबे ने संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन करवाया। जिसमें छिबरामऊ क्षेत्र के गांव अतरौली से विजय कृष्णा त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड प्रस्तुत किया, जिसे कस्बा से आये सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रोताओं ने सुनकर मंत्रमुग्ध हो गए। बीच-बीच में भजनों को सुनकर युवाओं ने नृत्य किया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक जगन्नाथ दुबे व उनके बेटे विवेक दुबे व राघव दुबे ने सुंदरकांड कर रही ...