मुजफ्फरपुर, जनवरी 23 -- सरैया। नगर पंचायत के ब्लॉक रोड स्थित बेसरलाल चौक पर संतोषी माता मंदिर का 25वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। यज्ञाचार्य जितेंद्र पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य यजमान प्रेमकांति देवी एवं लक्ष्मी देवी ने विधिवत पूजा की। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने मन्नतें पूरी होने पर माता को प्रसाद व चुनरी अर्पित की तथा नारियल फोड़कर आशीर्वाद लिया। शाम में महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.