दुमका, फरवरी 15 -- रानेश्वर। आसनबनी गांव के मुख्य बाजार में स्थित माता संतोषी मंदिर में शुक्रवार को ब्रत उदयापन को लेकर विशेष पूजा की आयोजन किया गया। माता की ब्रत उदयापन को लेकर काफी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ी थी। गांव के अलावे आस पास गांव से भी ब्रती महिला मंदिर पहुंची थी और माता की ब्रतउदयापन उत्सव में शामिल हुए। ब्राह्मण पंडित प्रशांत हाजरा के द्वारा विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से माता की पूजा अर्चना कराया गया। पूजा के बाद ब्रती महिलाओं ने नेम निष्ठा के साथ माता का प्रसाद ग्रहण किया। ब्रत उदयापन उत्सव को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजया गया था। मंदिर परिसर में ब्रती महिलाओं में आस्था चरम पर था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.