प्रयागराज, जनवरी 10 -- प्रयागराज। मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगिंदर कुमार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान संतों से संवाद स्थापित कर उनसे वार्ता की और कहा कि जो भी जरूरी काम हैं, उसे पूरा कराया गया है और बाकी भी पूरा कराया जाएगा। अफसर सबसे पहले मेला क्षेत्र में पहुंचे और संगम तट की तैयारियों को देखा। मंडलायुक्त ने घाटों पर सर्कुलेटिंग एरिया बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही निर्देश दिया कि व्यवस्था ऐसी रहे, जिससे श्रद्धालुओं को आने और जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। डीप वाटर बैरिकेडिंग की व्यवस्था दुरुस्त रहे और घाटों पर लगातार सफाई का अभियान चलाया जाए। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी डॉ. अजय पाल, मेला अधिकारी ऋषि राज, मेला पुलिस अधीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.