फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 6 -- कंपिल संवाददाता चारों युगों की पावन परंपरा और धार्मिक आस्था का प्रतीक तीर्थनगरी कंपिल में गुरुवार को मार्गशीर्ष (अगहन) मास के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा तिथि पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से चौबीस कोसी परिक्रमा का शुभारंभ किया। नगर के प्रसिद्ध कालेश्वरनाथ मंदिर से बाबा सत्यगिरी महाराज के नेतृत्व में प्रारंभ हुई यह दो दिवसीय यात्रा पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकली। परिक्रमा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। छठी बार आयोजित इस ऐतिहासिक परिक्रमा का पहला पड़ाव द्रौपदी कुंड से शुरू होकर नगला फुलू, भोगपुर, जोगपुर, सिकंदरपुर, हमीरपुर काजी, निजामुद्दीनपुर, समाउद्दीनपुर, चांदपुर कच्छ होते हुए द्रौपदी स्वयंवर स्थल बेदू गड्ढा तक रहा, जहां रात्रि विश्राम किया गया। यात्रा कमलाईपुर, हल्दीखेड़ा, सवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.