हरिद्वार, अप्रैल 26 -- निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। संतों ने मुख्यमंत्री को माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया और राज्य की समृद्धि, शांति और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। सीएम धामी ने कहा कि संत समाज का मार्गदर्शन हमेशा समाज को दिशा देता है। राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं और संत समाज के कल्याण के लिए सतत कार्य कर रही है। भेंट के दौरान जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले पर भी गंभीर चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.