मथुरा, मई 6 -- अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल ग्रहण करा उनका उपवास तुड़वाने वाले श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने फोगला आश्रम में मुलाकात की। दोनों के मध्य करीब आधे घंटे हुई वार्ता के केंद्र में श्री कृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मस्जिद का विवाद रहा। स्वामी ने मुक्ति न्यास अध्यक्ष को सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि चिंता न करें। जल्द इसे भी देखा जाएगा। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज की वृंदावन के फोगला आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने स्वामी को बताया कि श्रीक...