रांची, नवम्बर 1 -- रांची। सीएनआई चर्च, छोटानागपुर डायसिस के विश्वासियों ने शनिवार को सभी संतों का पर्व मनाया। इस अवसर पर कांटाटोली बस स्टैंड स्थित सीएनआई कब्रिस्तान में शाम चार बजे विशेष आराधना हुई। इसका संचालन रेव्ह यूजे सांगा ने किया। उपदेश रेव्ह थॉमस बाजरा ने दिया। रेव्ह बाजरा ने अपने उपदेश में कहा कि यह दिन हम ईसाइयों के लिए एक विशेष त्योहार है। इस दिन हम सभी संतों का सम्मान करते हैं और उनके नाम पर प्रार्थना करते हैं। संत वे हैं जिन्होंने ईश्वर की भलाई, आस्था के लिए अपना जीवन दे दिया। वे परमेश्वर के प्रति वफादार रहते हुए परमेश्वर के वचन में बने रहे। उनके अच्छे कार्यों के कारण उन्हें संत की उपाधि दी गई। यह ईश्वर के अनुग्रह से ही हो पाया। कहा, यह दिन हमें सिखाता है कि संत केवल अतीत के कुछ लोग नहीं हैं, बल्कि ईश्वर के अनुग्रह से ईश्वर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.