इटावा औरैया, जनवरी 3 -- विश्वशांति और सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिगंबर जैन संतों द्वारा भव्य पदयात्रा एवं रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन यात्रा का नेतृत्व आचार्य भगवान श्री सोभाग्य सागर जी गुरुदेव 5 पिच्छी सहित अपने संघ के साथ करेंगे। मंगल पदयात्रा आज रविवार को जसवंतनगर पहुंचेगी, जहां जैन समाज द्वारा संतों का भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा संयोजक सचिन जैन ने बताया कि 4 जनवरी को रथयात्रा जसवंतनगर, सिरसागंज, शिकोहाबाद और फिरोजाबाद सहित विभिन्न नगरों से होते हुए आयोजन स्थल मुरसलगंज पहुंचेगी। यह 17 दिवसीय यात्रा ऐतिहासिक मानी जा रही है, जिसमें दिगंबर जैन संतों के साथ जैन समाज की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे उत्साहपूर्वक सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में अहिंसा, शांति और नैतिक मूल्यों का...