मधुबनी, फरवरी 8 -- मधुबनी, निज संवाददाता। शहर के टाउन क्लब मैदान परिसर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संतमत सत्संग का 38वां जिला वार्षिक अधिवेशन रविवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गया। समापन अवसर पर सत्संग सह प्रवचन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और सत्संग प्रेमी शामिल हुए। पूरा पंडाल भजन, कीर्तन और भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। समापन प्रवचन में आचार्य महर्षि योगानंद परमहंस ने कहा कि संतों की दया और कृपा के बिना इस संसार रूपी भवसागर से पार पाना कठिन है। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य अपने जीवन में सच्चा सुख, शांति और संतुलन चाहता है तो उसे संतों द्वारा बताए गए मार्ग पर चलना होगा। संतों की शरण में जाकर सद्मार्ग अपनाना ही आत्मकल्याण का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। संतमत जीवन को सरल, संयमित और करुणामय बनाने की प्रेर...