प्रयागराज, जनवरी 20 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद के माघ मेला शिविर में मंगलवार को मार्गदर्शक मंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। भगवान राम के दरबार के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पूज्य संतों के माल्यार्पण के उपरांत बैठक का शुभारंभ हुआ। अखिल भारतीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने हिंदू समाज के संस्कार, लव जिहाद, धर्मांतरण, कुटुंब प्रबोधन एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर संतों से मार्गदर्शन का आह्वान किया। अध्यक्षता काशी सुमेरु पीठ के स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा कि आज हिंदू समाज में सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संतों की है। हमारी एकजुटता ही समाज के समक्ष उत्पन्न संकटों का समाधान है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जागृत हो रहा है और अपनी संस्कृति, संस्कार एवं परंपराओं की ओर पुनः लौट रहा है, जिसका प्रमाण मंदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.