गुड़गांव, फरवरी 21 -- गुरुग्राम, संवाददाता। सीबीएसई की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के तहत शनिवार को गुरुग्राम में कक्षा 10वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई। सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश बंद कर दिया गया था। जिलेभर के केंद्रों पर सुरक्षा और यातायात को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे। परीक्षा देकर बाहर निकले अधिकांश छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित और स्कोरिंग बताया। छात्रों के अनुसार, इंग्लिश (लैंग्वेज एंड लिटरेचर) और इंग्लिश (कम्युनिकेटिव) दोनों ही पेपर निर्धारित सिलेबस पर आधारित रहे और किसी भी तरह का प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर नहीं था। छात्रों ने बताया कि रीडिंग सेक्शन में गद्यांश मध्यम स्तर का रहा, लेकिन प्रश्न सीधे और तथ्यात्मक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.