रांची, अप्रैल 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में रविवार को संताल सांस्कृतिक सोसाइटी की आमसभा हुई। अध्यक्षता सुखदेव टुडू ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से पूर्व की कार्यकारिणी समिति को भंगकर दिया गया और नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। मानेल टुडू को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सुखदेव टुडू को उपाध्यक्ष, नीरज कुमार सोरेन को महासचिव, दिनेश कुमार मुर्मू को सचिव, संयुक्त सचिव संतोष हेम्ब्रोम, कोषाध्यक्ष सेत सुप्रभा सोरेन, संरक्षक सनातन मरांडी को चुना गया। इसके अलावा सलाहकार में मार्शल भीम सोरेन, पटवारी सोरेन, संगठन महामंत्री लक्ष्मी टुडू, संगठन मंत्री सुसमिता मुर्मू, रोहित मुर्मू, निर्मल मुर्मू, बेनीराम मुर्मू सहित अन्य लोगों का भी चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...