दुमका, दिसम्बर 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। संताल परगना स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान मांझी संगठन की ओर से सोमवार को दुमका के इंडोर स्टेडियम में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा आयोजित किए जाने के पूर्व ग्राम प्रधान मांझी संगठन की ओर से शहर में रैली निकाली गई। रैली शहर के डीसी चौक, सिदो कान्हू चौक, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए इंडोर स्टेडियम पहुंची। इस सभा की अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने किया। सभा में काफी संख्या में ग्राम प्रधान मांझी संगठन के सदस्य शामिल हुए। सभा को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने कहा कि संताल परगना प्रमंडल की भौगोलिक स्थिति झाड़ी, जंगल पहाड़ी और पठारी भू-भाग से घिरा हुआ है। सांस्कृति और शैक्षणिक रूप से यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। कहा संताल परगना की अधिकांश आबादी कृषि पर निर्भर है और जीविकोपार...