बोकारो, जुलाई 4 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बोकारो जिला मुख्यालय के समक्ष भाजपा का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन झामुमो के बोकारो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी के नेतृत्व में किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। रतनलाल ने कहा कि 30 जून को हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में भाजपा ने संथाल परगना को अस्थिर करने के उद्देश्य से असफल कोशिश की गई। यह न सिर्फ झारखंड के शहीदों का अपमान है, बल्कि झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों को गुमराह करने की साजिश भी है। आगे कहा कि यह घटनाक्रम दर्शाता है कि भाजपा अपने चाल-चरित्र के अनुरूप सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है, और ऐसी स्थिति में झारखंड के आदिवासियों मूलवासियों में भाजपा के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.