रांची, दिसम्बर 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। संताल और कोल्हान प्रमंडल को छोड़कर राज्य में गुरुवार से शीतलहर चलने के आसार व्यक्त किए गए हैं। अगले तीन दिनों में इन जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने की संभावना है। राज्य में गुमला का न्यूनतम तापमान 3.9 पर आ चुका है। यहां शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में कुहासा छंटने के बाद अब उत्तर की सर्द हवा का पूरा रुख झारखंड की ओर है, जिससे पारा गिरने का अनुमान व्यक्त किया गया है। राज्य में मेदिनीनगर, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा आदि जिलों में अगले दो दिन शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पलामू, उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को कुह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.