औरैया, दिसम्बर 24 -- रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव कुदरकोट में संतान न होने को लेकर हुए गृह क्लेश के बीच आग से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान दिल्ली एम्स में मौत हो गई। महिला बीते शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गई थी। जिसके बाद उसे लगातार अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया, लेकिन आखिरकार उसकी जान नहीं बच सकी। कुदरकोट निवासी राशिद का निकाह करीब पांच वर्ष पूर्व कानपुर के शिवराजपुर निवासी 28 वर्षीय गुलशन बानो के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार दंपति को कोई संतान नहीं थी। इसी बात को लेकर आए दिन गृह क्लेश होता रहता था। आरोप है कि ससुरालीजन महिला को संतान न होने के ताने देते थे। हाल ही में पति के दूसरे निकाह की बात भी सामने आने लगी थी, जिससे गुलशन बानो मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। बताया गया कि शुक्रवार को इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.