प्रयागराज, अगस्त 14 -- भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर गुरुवार को ललही छठ महिलाओं ने उल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने संतान के लिए व्रत रखा और ईश्वर से उनके सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना के लिए विधि विधान से भगवान बलराम व शीतला माता की पूजा की। कुश की वेदी व कलश स्थापित करने के बाद भैंस का दूध, घी, महुआ, ज्वार के बीज, मिट्टी के कुल्हड़, धान का लावा, भुने हुए चने व कई प्रकार के अनाज से आंगन में पूजन किया गया। व्रती महिलाओं ने अपनी संतानों के लिए सुबह से व्रत रखा था। घरों में दोपहर 12 बजे के बाद कुश की विधि विधान से पूजन करने की तैयारियों के लिए सामूहिक रूप से महिलाएं एकत्र होने लगी। मैया की पूजा करते हुए भगवान बलराम से संतान की उन्नति व सुखी जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा। पूजन-अर्चन के बाद बिना जोते व बोये हुए अनाज से पारण किया गया। शाहगंज स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.