जमुई, सितम्बर 15 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि संतान की सुख-समृद्धि के लिए रखे जाने वाले जिउतिया व्रत को लेकर महिला श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। ऐसी मान्यता है कि जीतिया व्रत करने से संतान की आयु में वृद्धि होती है और उनके रोग दोष दूर हो जाते हैं। यह पर्व आश्विन महीने में कृष्ण पक्ष के सातवें से नौवें चंद्र दिवस तक तीन दिन के लिए मनाया जाता है। इस व्रत के पहले दिन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले जागकर स्नान करके पूजा करती हैं, फिर एक बार भोजन ग्रहण करती हैं। उसके बाद पूरे दिन निर्जला रहती हैं। दूसरे दिन सुबह स्नान के बाद महिलाएं पूजा-पाठ कर फिर निर्जला व्रत रखती हैं व तीसरे दिन इसका पारण करती हैं। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं अन्न-जल ग्रहण कर सकती हैं। रात में महिलाओं ने पूजा अर्चना किया। जिउतिया पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.