जमशेदपुर, मार्च 24 -- हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन की खराब रैक को टाटानगर से संतरागाछी वर्कशॉप भेज दिया गया, ताकि खराबी में सुधार हो सके। टाटानगर में हुई जांच में हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत के एक कोच के नीचे एक्सेल प्लेट टूटने की सूचना है। शनिवार को हावड़ा से राउरकेला जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच के नीचे से चाकुलिया स्टेशन के बाद आवाज आने लगी। इससे वंदे भारत ट्रेन 20 किमी की स्पीड से सवा 5 घंटे (दिन में 9.15 बजे के बदले दोपहर 2.35 बजे) देर से टाटानगर आई। वहीं, कोच में खराबी का पता चलने से यात्रियों में दहशत फैल गई थी। यात्री सुरक्षा में राउरकेला जा रही वंदे भारत ट्रेन को टाटानगर में खाली करा दिया गया। टाटानगर-बरहमपुर वंदे भारत के कोच में बैठाकर सौ से ज्यादा यात्रियों को राउरकेला भेजा गया था। हालांकि एक ही प्लेटफॉर्म पर वंदे भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.