भागलपुर, मार्च 20 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। खरीक प्रखंड अंतर्गत नवादा हाट के पास बुधवार को भागलपुर जिला संतमत-सत्संग का दो दिवसीय 76 वां वार्षिक महाधिवेशन भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। वहीं बुधवार की सुबह बिहपुर विस विधायक ई. शैलेंद्र भी महाधिवेशन में पहुंचे। उन्होंने स्वामी चतुरानंद महाराज का माल्यार्पण कर व उन्हें अंगवस्त्र भेंट किया। इस मौके पर भाजपा के वरीय कार्यकर्ता चंद्रशेखर सिंह पटेल, मेहता सच्चिदानंद, खरीक के दोनों मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह व वाल्मीकि मंडल, बिहपुर मंडल अध्यक्ष दिलीप महतो, नारायणपुर मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, बिहपुर विस बीएलए वन संयोजक इ.कुमार गौरव, रूपेश रूप, अवधेश मंडल, बलराम मंडल, सुबोध पासवान, नागेंद्र साह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.