मऊ, मार्च 22 -- मऊ। संतकबीर नगर के कर्री गांव में होली के दिन हुई घटना के विरोध में राज्य व्यापी आह्वान पर भाकपा माले जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। मांग किया कि संतकबीर नगर में हुई घटना में शामिल दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाया जाए। भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा की नशे में धुत होकर दबंगों ने गरीब राजभर लोगों की बस्ती पर हमला किया। लाठी-डंडों से बुरी तरह महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की पिटाई की और 21 घरों को आग लगाकर पूरी तरह जला दिया। हमले में घायल दो व्यक्ति गोरखपुर मेडिकल कालेज में मौत से जूझ रहे हैं। 21 परिवारों की जीवन भर की कमाई स्वाहा हो गई। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.