संतकबीरनगर, दिसम्बर 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के कोदवट निवासी छात्र अंशुमान पाठक ने बहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में सम्पन्न छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर शानदार विजय प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई है। कोदवट के ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े अंशुमान ने अपनी मेहनत, विनम्रता और तेजस्विता से वह मुकाम हासिल किया, जिसकी कल्पना कई छात्र करते हैं। जुलाई 2025 में उनका चयन विश्वविद्यालय में शास्त्री प्रथम वर्ष (स्नातक) में हुआ था। इससे पहले वे जून 2025 तक श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ, गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर में अध्ययनरत थे। प्रवेश के कुछ ही महीनों में छात्र संघ अध्यक्ष के पद पर विजय पाना उनकी नेतृत्व क्षमता, लोकप्...