संतकबीरनगर, जनवरी 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के रक्शाकला गांव गुरुवार की भोर में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस काट रहे दो गो-तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीन गो-तस्कर फरार हो गए। दो तमंचा ,कारतूस,100 किलोग्राम गोमांस व तराजू,बाट आदि बरामद हुआ है। एसपी संदीप कुमार मीना ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दुधारा पुलिस को बीती देर रात थाना दुधारा अंतर्गत ग्राम रक्साकला गांव के पास बगीचे में कुछ लोगों के प्रतिबंधित मांस को काटने की सूचना मिली। भोर में 4:30 बजे पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उन लोगों पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस के जवाबी फायरिंग में इकलाख (50) प...