संतकबीरनगर, दिसम्बर 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गलन भरी कड़ाके की सर्दी से लोग कांपते रहे। पिछले छह दिनों से लगातार ठंडक दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। बर्फीली हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही हैं। न्यूनतम तापमन दस डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन का अधिकतम तापमान गिर रहा है। तापमान की यह गिरावट लोगों को कंपा रही है। पांच किमी प्रति घंटा की गति से चल रही हवाएं लगतार गलन का एससास करा रही हैं। मौसम का आलम यह है कि लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। दो दिन से कोहरा तो नहीं पड़ रहा है, लेकिन बदली होने की वजह से सूर्य की किरणें बदली को वेध नहीं पा रही हैं। हालत यह है कि लोग देर से घरों से निकल रहे हैं। शाम होने के पहले ही वापस होने लगते हैं। रात शुरू होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.