गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। कम्हरियाघाट में सरयू नदी के किनारे बालू खनन पर रोक लगा दी गई है। वहां से जेसीबी, डंपर एवं ट्रक भी हटा दिए गए हैं। इससे सेतु निगम और यूपीडा अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। खनन से सरयू नदी की धारा मुड़ने के कारण गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को खतरे की जद में आने की आशंका से अधिकारी परेशान थे। संतकबीरनगर जिलाधिकारी कार्यालय में सोमवार को सात विभागों के अधिकारियों ने मंथन किया। अधिकारियों ने अपनी-अपनी बात रखी, उसके बाद निर्णय हुआ कि मंगलवार दोपहर एक बजे मौका मुआयना किया जाएगा। कम्हरियाघाट के पास संतकबीरनगर के धनघटा क्षेत्र में जिला प्रशासन संतकबीरनगर की ओर खनन की अनुमति दी गई है। इससे सरयू नदी की धारा मुड़ने से कटान होने की आशंका है। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने एडीएम वित्त एवं राजस्व, सिंचाई विभाग, वन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.