संतकबीरनगर, जनवरी 16 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। तीरंदाजी संघ संतकबीरनगर के माध्यम से तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जिले के खिलाड़ियों ने पूरे देश में खेल के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन किया। हाल ही में भारतीय खेल प्राधिकरण कोलकाता में आयोजित आल इंडिया इंटर साई आर्चरी चैंपियनशिप में जिले के तीरंदाजों गोल्ड मेडल हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। तीरंदाजी संघ संतकबीरनगर के अध्यक्ष डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि जिले के हैंसर बाजार ब्लाक के धौरहरा ग्राम के रहने वाले भाई-बहन दोनों तीरंदाजी संघ के माध्यम से तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जो विभिन्न तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करते रहते हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण कोलकाता में आयोजित ऑल इंडिया इंटर साई आर्चरी चैंपियनशिप में खिलाड़ी संध्या ने जूनियर कंपाउंड इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.