मैनपुरी, नवम्बर 5 -- जनपद में बुधवार को गुरु नानक देव जयंती धूमधाम से मनाई गई। गुरुद्वारों में जयंती प्रकाश पर्व के रूप में मनाई गई। शबद कीर्तन हुए। शहर के गुरुद्वारा में शनिवार से रोजाना सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को प्रभात फेरी सुबह पांच बजे से गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सात बजे वापस गुरुद्वारा पहुंची। प्रभात फेरी के दौरान लोगों ने गुरु नानक देव के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर, आतिशबाजी कर स्वागत किया। गुरुद्वारा में प्रभात फेरी के बाद शबद कीर्तन हुआ। इसके उपरांत गुरु गोविंद सिंह लंगर हॉल में श्री निशान साहिब चोला सेवा हुई। पांच प्यारे इस शोभायात्रा का आगमन कर रहे थे। गुरुद्वारे में सजाए गए दीवान में नवोदय विद्यालय के बच्चों एवं मुख्य ग्रंथी जय सिंह और हरि सिंह ने कीर्तन के राही साध स...