गोड्डा, दिसम्बर 9 -- ललमटिया। ईसीएल की राजमहल परियोजना प्रबंधन द्वारा राजमहल परियोजना के एरिया कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों का संडे होलीडे हाजरी बंद करने के विरोध में एरिया कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा परियोजना प्रबंधन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। मजदूरो द्वारा मांगो को लेकर अनिश्चितकाल के लिए 7 दिसंबर से राजमहल परियोजना के क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर परियोजना प्रबंधन के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन जारी है।इसी कडी मे सोमवार को राजमहल परियोजना के क्षेत्रीय कार्यालय मे कार्यरत कर्मचारीयो ने क्षेत्रीय कार्यालय मे हाजरी बंद कर परियोजना प्रबंधन द्वारा संडे - होली डे हाजरी बंद किए जाने के विरोध मे राजमहल परियोजना के क्षेत्रीय कार्यालय मुख्य द्वार पर कर्मचारी महिला पुरुष एक जुट होकर अपनी मांगो के समर्थन मे परियोजना प्रबंधन के विरुद्ध ...