जमशेदपुर, फरवरी 7 -- बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बेदी टेंट एंड इवेंट में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संचालक राजू बेदी को इसकी सूचना दी। इधर, सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में लग गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। इस घटना में टेंट का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। जिससे दो से तीन लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.