देहरादून, जनवरी 4 -- देहरादून | वरिष्ठ संवाददाता शहर के बीच जाम की समस्या पर रेंजर्स मैदान से हटाया गया संडे मार्केट अब आईएसबीटी क्षेत्र के लिए नासूर बनता जा रहा है। आईएसबीटी स्थित मॉल के पास खाली जमीन पर शिफ्ट हुए बाजार का यह दूसरा हफ्ता था, लेकिन हालात सुधरने के बजाय और बदतर नजर आए। रविवार को हरिद्वार बाईपास और आईएसबीटी चौक पर दिन भर जाम का झाम रहा। जिससे आम जनता के साथ-साथ अंतरराज्यीय बस यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। बीते रविवार को हुई अव्यवस्था के बाद पुलिस ने दावा किया था कि इस बार पार्किंग और ट्रैफिक का बेहतर प्लान तैयार किया जाएगा। मगर, धरातल पर सब फेल नजर आया। सुबह बाजार सजते ही खरीदारों की भीड़ और बेतरतीब खड़े वाहनों ने हाईवे की रफ्तार थाम दी। पटेलनगर पुलिस और यातायात विभाग ने दावा किया था कि विक्रेताओं को व्यवस्थित किया जाएगा...